हमारे देश में अधिकतर लोगों को तो सामान्य अंग्रेजी की समझ है ही, परंतु जब बात एडवांस अंग्रेजी की आती है तो एडवांस अंग्रेजी की जानकारी रखने वाले काफी कम ही लोग होते है परंतु जिस प्रकार से दुनियाभर में अंग्रेजी का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और कई काम अंग्रेजी में हो रहे हैं उसे देखते हुए अब हर व्यक्ति के लिए अंग्रेजी सीखना अति आवश्यक हो गया है।
हम यहां पर किसी को अपनी मातृभाषा छोड़ने के लिए नहीं कह रहे है, परंतु दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आपको अंग्रेजी अवश्य ही सीखनी चाहिए। अंग्रेजी सीखना आपके लिए विभिन्न प्रकार से फायदेमंद साबित होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि english bolna kaise sikhe, मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखे, इंग्लिश कैसे सीखे (english kaise sikhe) अथवा “english sikhne ka aasan tarika step by step क्या है?“
इंग्लिश सीखने का तरीका – English Sikhane ka Tarika, english kaise sikhe
ऊँचे लोगों ने कहा है कि अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी काम को मन लगाकर किया जाता है, तो उस व्यक्ति को उस काम में सफलता अवश्य ही प्राप्त हो जाती है – english sikhne ka sahi aasan tarika.
इसी प्रकार से अगर आप अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए अपना पूरा मन लगा देते हैं तो निश्चित है कि आप बहुत ही कम समय में अंग्रेजी बोलना भी सीख लेंगे, साथ ही अंग्रेजी सही प्रकार से पढ़ना सीख लेंगे और अंग्रेजी भाषा को तेज गति के साथ लिखना भी सीख लेंगे।
आप अंग्रेजी सीखने के लिए अगर इस आर्टिकल में बताए हुए उपायों पर अमल करते हैं तो जल्द से जल्द आप अंग्रेजी सीख लेंगे।
ध्यान दीजिये>>> यदि आपको घर बैठे पैसा कमाना है और घर बैठे पैसे कैसे कमाए, फ्री में पैसा कैसे कमाए सभी जानकारी चाहिए तो earnmaniya.com वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
इंग्लिश कैसे सीखे? – english kaise sikhe
दुनिया में जो सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती है उसमें तीसरे नंबर पर अंग्रेजी भाषा आती है। इसी बात से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्तमान के समय में किसी भी व्यक्ति को इंग्लिश बोलना, लिखना और पढ़ना आना कितना महत्वपूर्ण है, क्योंकि जहां देखो वहां पर अब इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए हमने इंग्लिश सीखने के कुछ शानदार उपाय आपको आगे बताए हुए हैं, तो चलिए जानते हैं इंग्लिश सीखने की शुरुआत कैसे करें।
1: शुरुआत में ग्रामर पर अधिक ध्यान ना दें
अगर आपको सामान्य इंग्लिश भी नहीं आती है और आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपको शुरुआत में सिर्फ इंग्लिश सीखने पर ही फोकस करना है ना कि आपको इंग्लिश के ग्रामर पर ध्यान देना है। ग्रामर अर्थात व्याकरण होता है।
अगर आप अंग्रेजी के ग्रामर पर ध्यान देते हैं तो इसकी वजह से आपको अंग्रेजी सीखने में काफी समय लग जाता है, क्योंकि अंग्रेजी ग्रामर पर ध्यान देने की वजह से आपके अंग्रेजी को सीखने की स्पीड धीमें रहती है। एक बार जब आपको अंग्रेजी सही प्रकार से आ जाएगी तो आपको अपने आप ही ग्रामर की समझ भी हो जाएगी।
2: अंग्रेजी न्यूज़पेपर पढ़े
अंग्रेजी पढ़ना सीखने के लिए अंग्रेजी न्यूज़पेपर भी दैनिक तौर पर पढ़ना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। आपके घर में अगर कोई भी दैनिक तौर पर अंग्रेजी अखबार आता है तो आपको अंग्रेजी अखबार को पढ़ने का प्रयास करना चाहिए और उसके अंदर जो शब्द लिखे गए हैं उनका अर्थ समझने का भी प्रयास करना चाहिए।
अधिकतर अंग्रेजी अखबार में फोटो सहित न्यूज छापी जाती है। इसलिए आपको यह आसानी से पता चल जाता है कि वास्तव में न्यूज़ किस बारे में है। अंग्रेजी अखबार पढ़ने से भी धीरे-धीरे आपको इंग्लिश भाषा की जानकारी होने लगती है।
3: इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी का इस्तेमाल करें
मार्केट से आपको सिर्फ ₹50 के अंदर ही एक अच्छी खासी इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी मिल जाएगी। आपको ऐसी डिक्शनरी की खरीदारी करनी है और उसके अंदर जो शब्द लिखे गए हैं, उन्हें पढ़ना है।
ऐसी डिक्शनरी में अंग्रेजी शब्द का हिंदी में क्या मतलब होता है या फिर हिंदी शब्द का अंग्रेजी में क्या मतलब होता है, इसकी जानकारी होती है। डिक्शनरी में आपको छोटे-छोटे अंग्रेजी शब्दों के मतलब बताए जाते हैं जिससे तेजी से आपको अंग्रेजी में कौन से शब्द का क्या मतलब होता है, इसकी जानकारी प्राप्त हो जाती है।
4: इंग्लिश मूवी देखना चालू करें
english padhne ka tarika जानने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा में बनाई गई फिल्में देखना चाहिए। अंग्रेजी भाषा में बनाई गई फिल्म मुफ्त में देखने के लिए आप यूट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको प्रयास करना चाहिए कि ऐसी फिल्म आप देखें जिसमें सबटाइटल भी हो अर्थात जो वाक्य किसी किरदार के द्वारा बोला जा रहा है उसका हिंदी मतलब भी नीचे चलता हो।
ऐसा करने से आपको यह पता चलता रहेगा कि आखिर अंग्रेजी शब्द का मतलब क्या होता है। इस प्रकार से इंग्लिश मूवी देखना भी अंग्रेजी भाषा सीखने में आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।
5: अंग्रेजी गाने सुनें
अपना मनोरंजन करने के साथ ही साथ अंग्रेजी सीखने का मौका मिले तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। हमारा कहने का मतलब है कि इंग्लिश सीखने के लिए आप चाहे तो रोजाना आधा घंटा या फिर 15-20 मिनट अंग्रेजी गाने सुनना भी चालू कर सकते हैं।
अंग्रेजी गाने सुनने के दरमियान आपको गाने में जो शब्द बोले जा रहे हैं उनके मतलब को समझने का प्रयास करना चाहिए। इससे आपको यह बेनिफिट प्राप्त होगा कि आपको गाना भी आसानी से समझ में आएगा और अंग्रेजी बोलना भी आपको धीरे-धीरे आ जाएगा।
6: दोस्तों के साथ अंग्रेजी में डिस्कस करें
अगर आपके पास ऐसे दोस्त हैं, जो आप ही की तरह अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते हैं अर्थात अंग्रेजी भाषा बोलना, पढ़ना अथवा लिखना चाहते हैं तो आपको समय मिलने पर कम से कम रोजाना या फिर हफ्ते में दो-तीन बार अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी भाषा में किसी टॉपिक पर डिस्कशन की शुरुआत करनी चाहिए।
आप चाहे तो डिस्कशन का टॉपिक रख सकते हैं कि अंग्रेजी में बात कैसे करें या फिर अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें। इस प्रकार से जब आप और आपके दोस्त अंग्रेजी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे तो इससे अंग्रेजी बोलने की आप की प्रैक्टिस हो तो जाएगी, साथ ही आपके अंदर अंग्रेजी सीखने की जो आग है वह और भी बढ़ती जाएगी, जिसकी वजह से आप बहुत जल्द अंग्रेजी सीखने में सफल हो सकेंगे।
7: इंग्लिश स्पीकिंग कोचिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन करें
इंग्लिश की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई इंस्टिट्यूट ओपन हो चुके हैं, जहां पर जाकर के निश्चित महीनों में आप अंग्रेजी बोलना, पढ़ना और लिखना सीख सकते हैं।
अगर आप वास्तव में अंग्रेजी सीखने को लेकर के सीरियस है तो आपको अपने आसपास किसी बढ़िया इंग्लिश सिखाने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट की तलाश करनी चाहिए और ऐसे कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना चाहिए और वहां पर जाकर के अनुभवी टीचर के द्वारा अंग्रेजी सीखने का प्रयास करना चाहिए।
हमने व्यक्तिगत तौर पर यह अनुभव किया हुआ है कि कोचिंग इंस्टिट्यूट से व्यक्ति जल्दी से अंग्रेजी सीखने में सफल हो जाता है। यहां तक की शुरुआत के 2 महीने में ही आपको अंग्रेजी भाषा की काफी अच्छी समझ हो जाती है और 6 महीने में तो आप फराटे दार अंग्रेजी बोलने भी लगते हैं।
8: अंग्रेजी वेबसाइट को पढ़ें
अगर आप सामान्य तौर पर इंटरनेट पर किसी जानकारी को हिंदी भाषा में सर्च करते हैं परंतु आप अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते हैं तो अब से आपको इंटरनेट पर जानकारी सर्च करने के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
अंग्रेजी भाषा में जब आप जानकारी सर्च करते हैं तो आपको अंग्रेजी भाषा की विभिन्न वेबसाइट दिखाई देती है, जिन पर क्लिक करके आपको वेबसाइट पर मौजूद आर्टिकल को अर्थात जानकारियों को पढ़ना है। ऐसा करने से भी आपको अंग्रेजी सीखने में काफी सहायता मिलती है।
9: अंग्रेजी सिखाने वाला ऐप डाउनलोड करें
इंटरनेट पर साथ ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप्लीकेशन स्टोर पर आपको ऐसी कई एप्लीकेशन मिल जाती है, जो स्पेशल तौर पर लोगों को अंग्रेजी सिखाने के लिए ही डिवेलप की गई है। ऐसी एप्लीकेशन को आपको अपने मोबाइल में जगह देनी चाहिए और ऐसी एप्लीकेशन के माध्यम से रोजाना अंग्रेजी सीखने का प्रयास करना चाहिए।
ऐसी एप्लीकेशन में आपको अंग्रेजी के शब्द का मतलब जानने की सुविधा भी मिल जाती है, साथ ही अंग्रेजी के कौन से शब्द को दूसरी भाषा में क्या कहते हैं, इसकी भी जानकारी मिलती है।
10: शीशे के सामने खड़े होकर प्रैक्टिस करें
आपके घर में मौजूद शीशा अंग्रेजी सीखने में आपके लिए बहुत ही सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट शीशे के सामने खड़े हो जाना है और फिर शीशे में देखते हुए आपको अंग्रेजी बोलने का प्रयास करना है।
ऐसा करने से आपको यह पता चलता है कि आपके अंदर अंग्रेजी बोलने के दरमियान कितना कॉन्फिडेंस है और आप कितनी तेजी से बिना किसी भी प्रकार की गलती के अंग्रेजी बोल पाने की कैपेसिटी रखते हैं।
11: सोशल मीडिया का यूज करें
जल्दी से अंग्रेजी सीखने के लिए आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर जाने अनजाने में आपको ऐसी कई पोस्ट दिखाई देती है जो अंग्रेजी भाषा में होती है। आप चाहे तो सोशल मीडिया के ट्रांसलेशन वाले ऑप्शन का इस्तेमाल करके अंग्रेजी भाषा में लिखे गए शब्दों का हिंदी में मतलब समझ सकते हैं या फिर हिंदी में लिखी गई पोस्ट को अंग्रेजी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं और उन्हें समझ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर अधिकतर ऑप्शन भी अंग्रेजी भाषा में ही होते हैं। ऐसे में जब आप उन ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यह पता चलता है कि कौन से ऑप्शन का क्या इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपको अंग्रेजी सीखने में ही सहायता मिलती है।
12: जो बोल रहे हैं, उसे अच्छे से जाने समझे
अंग्रेजी सीखने के दरमियान आपके द्वारा जो वाक्य बोले जा रहे हैं, आपको उसे समझना चाहिए और यह जानने का प्रयास करना चाहिए आपके द्वारा बोले गए वाक्य का मतलब क्या निकल रहा है।
कई बार ऐसा होता है कि आपको शब्द तो पता होता है परंतु आप उसे सेंटेंस में नहीं कन्वर्ट कर पाते हैं। इसलिए आपको रोजाना सेंटेंस की स्टडी करनी चाहिए। इससे आपकी अंग्रेजी मजबूत बनती है।
13: छोटे-छोटे कठिन शब्दों का उच्चारण करें
छोटे-छोटे कठिन शब्दों का उच्चारण अर्थात आपको अंग्रेजी के टंग ट्विस्टर वाले शब्दों का रोजाना उच्चारण करना चाहिए। टंग ट्विस्टर ऐसे शब्द होते हैं जिन का उच्चारण करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। इसलिए आपको रोजाना सिर्फ 5 से 10 मिनट ही अंग्रेजी के कठिन शब्दों को अपने मुंह से बोलने का प्रयत्न करना चाहिए।
क्योंकि जब आप कठिन शब्दों को सही प्रकार से बोलना सीख जाते हैं तो अंग्रेजी के जो सामान्य शब्द होते हैं, उन्हें पढ़ने में या फिर बोलने में आपको अधिक समय नहीं लगता है, जिसकी वजह से आप बिना रुके हुए अच्छी इंग्लिश बोलने में सफल होते हैं।
14: मन में भी अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस करते रहें
अपने खाली समय में अकेले में अगर आप फालतू के विचार करते हैं तो उन्हें अब बंद कर दे और उसकी जगह पर खाली समय में मन ही मन अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण मानसिक तौर पर करें और हमेशा इस बात को लेकर के आशास्पद रहे कि आप जल्द से जल्द अंग्रेजी सीखेंगे और इसके लिए आप तगड़ी मेहनत करेंगे।
अपने मन में अंग्रेजी के शब्दों को बार-बार घुमाने से आपको अंग्रेजी के शब्द जल्दी-जल्दी याद होने लगते हैं और आपको अंग्रेजी के शब्द का मतलब भी लंबे समय तक याद रहता है।
15: रोजाना खुद का टेस्ट ले
आप अंग्रेजी सीखने के रास्ते में कहां तक पहुंचे हैं, इसके बारे में पता करने के लिए आपको रोजाना एक निश्चित समय पर अपना टेस्ट लेना चाहिए। इसके अंतर्गत आपको अंग्रेजी के शब्दों को लिखने का प्रयास होना चाहिए और जो शब्द आप लिख रहे हैं उसे आपको बोलने का प्रयास करना चाहिए।
इसके अलावा आपको अपने द्वारा बोले गए शब्दों को रिकॉर्ड करना चाहिए और उसे बार-बार सुनने का प्रयत्न करना चाहिए। ऐसा करने से आपको यह पता चलता है कि आप कहां पर मिस्टेक कर रहे हैं और आप की कितनी इंप्रूवमेंट हुई है।
इंग्लिश सीखने वाली किताब
नीचे हम आपको 3 ऐसी किताबों के नाम बता रहे हैं और उनकी जानकारी दे रहे हैं, जिसके द्वारा आप इंग्लिश सीख सकते हैं।
Oxford English-hindi Dictionary
अंग्रेजी सीखने के दरमियान या फिर अंग्रेजी पढ़ने के दरमियान कई बार आपका सामना नए अंग्रेजी के शब्दों से होता है, जिसका मतलब आपको पता नहीं होता है परंतु अगर आपके पास ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हिंदी डिक्शनरी होगी तो आप आसानी से अंग्रेजी के नए शब्दों का हिंदी में क्या मतलब होता है, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस किताब के अंदर 25000 से भी अधिक अंग्रेजी शब्द दिए गए हैं और उनका हिंदी में मतलब भी दिया गया है। इसके अलावा शब्दों का मतलब, उच्चारण, वाक्यों में शब्दों का इस्तेमाल और उनसे संबंधित मुहावरे भी किताब के अंदर आपको पढ़ने को मिल जाती है।
Word Power Made Easy
Norman Lewis के द्वारा लिखित इस किताब को पढ़ने से आपकी इंग्लिश वोकैबलरी अच्छी हो जाती है। आपको अंग्रेजी के जो महत्वपूर्ण शब्द होते हैं वह इस किताब के अंदर मिल जाते हैं साथ ही शब्द का मतलब क्या होता है और वाक्य में उसका कैसे इस्तेमाल होता है, इसके अलावा शब्द के पर्यायवाची क्या होते हैं, इसकी भी जानकारी किताब के अंदर आपको मिलती है।
Instant English (हिंदी)
जल्दी अंग्रेजी सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों को उपरोक्त किताब की खरीदारी करनी चाहिए। आपको इस किताब के अंदर ऐसे वाक्यों के बारे में पढ़ने को और समझने को मिलता है जिसका इस्तेमाल दैनिक जीवन में लोगों के द्वारा किया जाता है जिसकी वजह से आप बहुत ही कम समय में लोगों से अंग्रेजी में बात करना शुरू कर सकते हैं।
रैपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग
अंदाज़ के अनुसार हमारे देश में 10 करोड से भी अधिक इस किताब की प्रति की बिक्री हो चुकी है। आपको इस किताब के अंदर अंग्रेजी के छोटे शब्द से लेकर के बड़े सेंटेंस का मतलब हिंदी भाषा मे बताया जाता है, जिससे आपको अंग्रेजी के कौन से शब्द का मतलब क्या होता है, इसके बारे में जानना में आसानी होती है। इस किताब के द्वारा आप 6 सप्ताह में आसानी से अंग्रेजी सीख सकते हैं। आपको यह किताब बुक डिपो पर प्राप्त हो जाएगी। किताब की कीमत ₹300 के आसपास में है। ऑनलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
हिंदी इंग्लिश एक्सपर्ट ट्रांसलेटर
इस किताब में बहुत ही आसान भाषा में अंग्रेजी के शब्दों के बारे में बताया गया है और उनका हिंदी में क्या मतलब होता है इसकी भी जानकारी दी गई है, साथ ही किताब में आपको यह भी बताया गया है कि अंग्रेजी के कौन से शब्दों का उच्चारण कैसे किया जाता है।
किताब के अंदर आपको सामान्य हिंदी सेंटेंस का अंग्रेजी में क्या मतलब होता है, इसके बारे में भी पढ़ने को मिलता है, जिसकी वजह से आप जल्दी से अंग्रेजी और हिंदी भाषा के शब्दों का मतलब जानने में सफल होते हैं। इसके अलावा किताब को पढ़ने से अंग्रेजी में लिखने या बोलने के दरमियान वाक्यों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इसकी भी समझ आपको प्राप्त होती है।
अंग्रेजी सिखाने वाला ऐप
नीचे आपको कुछ ऐसी एप्लीकेशन के नाम दिए गए हैं, जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं। इन एप्लीकेशन के माध्यम से अंग्रेजी बोलना या फिर पढ़ना अथवा लिखना सीख सकते हैं।
- Namaste English – Learn English from Hindi
- Duolingo: Learn English Free
- English Skills – Practice and Learn
- English Conversation
- BBC learning English
- Vedantu
- Cake – Learn English for Free
- Hello English: Learn English
- Google Translate
- English Conversation Practice
- Byju’s
अंग्रेजी सीखने के लिए बेस्ट कोर्स
किसी कोर्स को करके अगर अंग्रेजी सीखने की इच्छा आपकी है तो नीचे आपको बेस्ट अंग्रेजी सीखने वाले कोर्स के नाम भी दिए गए हैं।
- Improve Your English Communication Skills on Coursera
- English Punctuation Made Easy on Udemy
- English for Academic Study on FutureLearn
- English as a Medium of Instruction for Academics on FutureLearn
- Business English Communication Skills on Coursera
- Learn English: Advanced Grammar and Punctuation on Coursera
- English for Beginners: Intensive Spoken English Course on Udemy
- Building your English Brain on Udemy
- English Fluency | How to Sound Like a Native English Speaker on Udemy
अंग्रेजी सीखने की शुरुआत कैसे करें?
अंग्रेजी सीखने के लिए आपको शुरुआत में ही अंग्रेजी के मुश्किल शब्दों को सीखने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको अंग्रेजी के सामान्य शब्दों को सीखने की शुरुआत करनी चाहिए, साथ ही आपको ग्रामर पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। आप अंग्रेजी सीखने के दरमियान जो सेंटेंस बोल रहे हैं आपको उसका मतलब समझना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी के जो मुश्किल शब्द है उन्हें भी बोलने का प्रयास करना चाहिए।
इसके अलावा आपको किसी फोटो पर लिखी गई अंग्रेजी के वाक्यों को पढ़ने का प्रयास करना चाहिए। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी भाषा पर ग्रुप डिस्कशन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अंग्रेजी भाषा में आने वाली फिल्में देखनी चाहिए या फिर अंग्रेजी भाषा के न्यूज़पेपर को पढ़ना चाहिए अथवा अंग्रेजी भाषा के समाचार चैनलों को देखना चाहिए।
घर बैठे इंग्लिश कैसे सीख सकते हैं?
घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए आपको अंग्रेजी के Vocabulary पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी के जो टेंस होते हैं उन्हें भी आपको सीखना चाहिए और समझना चाहिए साथ ही आपको घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए रोजाना अंग्रेजी के न्यूज़पेपर को पढ़ना चाहिए।
इसके अलावा आप चाहे तो अपनी खुद की डिक्शनरी भी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए अंग्रेजी भाषा की फिल्म देखा जा सकता है या फिर अंग्रेजी भाषा के गाने सुने जा सकते हैं अथवा अंग्रेजी भाषा में आर्टिकल पढ़े जा सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आप एक दूसरे के साथ अंग्रेजी भाषा में चैटिंग कर सकते हैं। यह सभी चीजें घर बैठे अंग्रेजी सीखने में आपके लिए सहायक साबित होंगी।
इंग्लिश कितने दिन में सीख सकते हैं?
हर किसी व्यक्ति के सोचने समझने की कैपेसिटी अलग-अलग होती है। इसी प्रकार से कौन सा व्यक्ति अंग्रेजी भाषा कितने दिनों में सीख लेगा, यह डिपेंड करता है कि उस व्यक्ति के अंदर अंग्रेजी सीखने की कितनी आग है, क्योंकि जब आपके अंदर अंग्रेजी सीखने की ललक होगी, तो आप अंग्रेजी सीखने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे जिसका फल आपको अवश्य प्राप्त होगा।
कोई व्यक्ति चाहे तो आसानी से 15 से लेकर के 20 दिनों के अंदर भी अंग्रेजी सीख सकता है या फिर किसी व्यक्ति को अंग्रेजी सीखने में 6 महीने का भी समय लग सकता है। सामान्य अंग्रेजी तो सामान्य तौर पर लोग आसानी से 15 से 25 दिनों के अंदर ही सीख जाते हैं, परंतु एडवांस लेवल की अंग्रेजी सीखने के लिए आपको 6 महीने का समय देना होता है। हालांकि कभी-कभी इससे कम अथवा अधिक समय भी लग सकता है।
30 दिन में इंग्लिश बोलना कैसे सीखे?
30 दिन में बिल्कुल मुफ्त में अंग्रेजी सीखने के लिए आपको यूट्यूब का सहारा लेना चाहिए। यूट्यूब पर वर्तमान के समय में ऐसे कई चैनल मौजूद हो चुके हैं, जो अंग्रेजी सिखाने का काम करते हैं। यूट्यूब के माध्यम से अंग्रेजी सीखना इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि आप यूट्यूब के किसी भी वीडियो को बार-बार पीछे या आगे करके देख सकते हैं।
इसीलिए अगर आपको अंग्रेजी के किसी शब्द का मतलब पता नहीं चलता है तो आप बार-बार शब्द के मतलब को सुन सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी इच्छा के मुताबिक सामान्य अंग्रेजी या फिर एडवांस लेवल की अंग्रेजी को सीखने का प्रयास घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से कर सक ते हैं। अगर आप रोजाना यूट्यूब पर 2 से 3 घंटे का समय देते हैं तो आसानी से आप 30 दिन में अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे।
इंग्लिश सीखने के फायदे
अंग्रेजी सीखने के एडवांटेज निम्नानुसार है।
- अंग्रेजी सीखा हुआ होने की वजह से किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पाना थोड़ा सा आसान हो जाता है।
- ऐसे देश जहां की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है वहां पर आप आसानी से अंग्रेजी सीखने के पश्चात रह सकते हैं।
- अंग्रेजी सीखने के पश्चात आपका कॉन्फिडेंस लेवल ऊंचा हो जाता है साथ ही आपके अंदर आत्मविश्वास भी आ जाता है।
- अंग्रेजी सीखा हुआ होने की वजह से आप अंग्रेजी आर्टिकल को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते हैं और ब्लॉग के लिए नया कंटेंट जनरेट कर सकते हैं।
- कई ऐसी कंपनी है जहां पर अंग्रेजी बोलने की वजह से आपको अच्छी सैलरी प्राप्त होती है।
- अंग्रेजी भाषा के जो कोर्स होते हैं उन्हें आप आसानी से अंग्रेजी सीखने के पश्चात कर सकते हैं।
- अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल दुनिया के अधिकतर देशों में किया जाता है। इसके लिए दुनिया के दूसरे देशों में जाने के बाद वहां के लोकल लोगों से कम्युनिकेशन करने के लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इंटरव्यू के दरमियान भी अंग्रेजी आपके लिए बहुत ही काम की साबित होती है।
- अंग्रेजी की वजह से आप नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर लोगों के साथ बातचीत करने में सफल होते हैं।
- अंग्रेजी सीखने की वजह से आपकी पर्सनैलिटी में निखार आता है।
इंग्लिश सिखाने वाला यूट्यूब चैनल
नीचे कुछ प्रमुख यूट्यूब चैनल के नाम आपको दिए गए हैं जहां से आप अंग्रेजी घर बैठे सीख सकते हैं।
- Learn English With Let’s Talk
- Ts Madaan
- dsl English
- Sartaz Classes
- learn English Lab
इंग्लिश सीखने की वेबसाइट
इंग्लिश सीखने की टॉप पांच प्रमुख वेबसाइट के नाम निम्नानुसार है।
- Bbc Learning English
- my English Page
- British Council
- babbel
- daily Grammer
जरुरी लेख:
2023 के 53+ Best Paisa Kamane Wala App, रोज़ ₹1450
निष्कर्ष
तो साथियों इस लेख को पढ़ने के पश्चात आप घर बैठे इंग्लिश सीखने का तरीका (english sikhane ka aasan tarika) आप भली भांति समझ चुके होंगे। हमें आशा है इस लेख में दिए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित होंगे, इस लेख में दी गई जानकारी फायदेमंद साबित हुई है तो इसे शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
FAQ:
ANS: अंग्रेजी समाचार पढ़ना चाहिए, अंग्रेजी आर्टिकल पढ़ना चाहिए, रैपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग किताब पढ़नी चाहिए।
ANS: 1 दिन में इंग्लिश सीखना संभव नहीं है।
ANS: रोजाना अंग्रेजी समाचार पढ़ें, अंग्रेजी आर्टिकल पढ़ें, अंग्रेजी फिल्म देखे, अंग्रेजी गाने सुने
ANS: आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
ANS: रैपिडेक्स इंग्लिश स्पीकिंग
विकास तिवारी पिछले 3 सालों से पैसे कैसे कमाएं, बिज़नेस आइडियाज, और इंटरनेट से जुडी जानकारी आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। किसी भी टॉपिक को आसान भाषा में बताना इन्हें अच्छा लगता है।