Google Bard kya hai: आज के समय में Google Bard और ChatGPT की चर्चा हर तरफ चल रही है। ChatGPT को टक्कर देने के लिए गूगल ने भी इससे बेहतर अपना AI chatbot Bard को लॉन्च किया है।
इस बात की जानकारी गूगल के सीईओ खुद सुंदर पिचाई ने ब्लॉग के जरिए दी है। कहा यह भी जा रहा है की Google Bard, ChatGPT के मुकाबले काफी अच्छा काम करेगा।
इस ब्लॉग पोस्ट में आप Bard से जुड़ी सभी जानकारी जैसे की Google Bard क्या है? कैसे काम करता है? और यह ChatGPT से कैसे अलग है? इन सभी सवालों का जवाब जानेंगे।
Google Bard क्या है? कैसे काम करता है? – What is Google Bard in Hindi
Google Bard एक AI चैटबॉट है जिसका काम होगा आपके सवालों का जवाब देना। जिस तरह से ChatGpt आपके सवालों का जवाब देता है वैसे ही Google Bard भी सवालों के जवाब को देगा। जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो वेबसाइट के लिंक से पहले गूगल Bard आपके सवालों का जवाब दे देगा chatbot की तरह।
Google Bard चैटबॉट google के LaMDA मॉडल पर बनाया गया है। ChatGPT आपको सिर्फ साल 2021 तक का जवाब देता है लेकिन गूगल bard आपको लेटेस्ट जानकारी रियल टाइम में दे सकता है।
अभी के लिए Google Bard टेस्टिंग फेस में है और इसे कुछ ही लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है। सफल टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Google Bard कैसे काम करता है?
Google Bard एक भाषा मॉडल है जो की आपके सवालों को समझता है उसके बाद इंटरनेट से जानकारी उठाता है और आपके सामने रखता है।
समन्यतः जब भी हम गूगल पर सर्च करते हैं तो हमें ढेर सारी वेबसाइट का लिंक दिखाया जाता है लेकिन Google Bard आपको सीधा जवाब देगा।
Google Bard के आने से सर्च करने के तरीका बदल जाएगा क्योंकि अब आपके सवालों का जवाब सीधे Google Bard ही दे देगा।
Google Bard से क्या सर्च इंजन खत्म हो जाएगा?
Google Bard के आने से सर्च इंजन खत्म नहीं होगा बल्कि यूजर को और भी आसानी होगा सवालों का जवाब ढूंढने में।
Google Bard का काम होगा चीजों को संक्षिप्त करके बताना लेकीन गहरी जानकारी के लिए आपको वेबसाइट पर ही जाना होगा इसलिए सर्च इंजन खत्म नहीं होंगे।
Google Bard vs ChatGPT में क्या अंतर है?
वैसे तो Google Bard और ChatGPT दोनों एक जैसी टेक्नोलॉजी पर ही काम करते हैं लेकिन Google Bard थोड़ा अलग है ChatGPT के मुकाबले।
Google Bard रियल टाइम में अपडेट होने वाली जानकारी भी देता है जबकि ChatGPT आपको सिर्फ 2021 तक का ही जानकारी दे सकता है।
इसके अलावा जब Google Bard आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा तो हमें और भी जानकारी मिलेगी की Google Bard और ChatGPT में कौनसे अंतर हैं।
LaMDA क्या है?
LaMDA एक कृत्रिम बुद्धि है जो मानव आवाज का विश्लेषण करती है और इसमें आदेशों को पहचानती है। वाइस सहायक सिरी और एलेक्सा एक समान सिद्धांत पर काम करते हैं।
इसी LaMDA तकनीक का इस्तेमाल करके Google Bard को बनाया गया है। यह आपके आवाजों को समझकर रिस्पॉन्स दे सकता है।
गूगल को $100 बिलियन का नुकसान कैसे हुआ?
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग के जरिए Google Bard की जानकारी को पब्लिश किया जिसमें एक वीडियो भी मौजूद था जिसमें यह दिखाया गया था की Google Bard किस तरह से सवालों का जवाब देगा। 3 में से 2 सवालों का जवाब
Google Bard ने सही दिया था लेकिन 1 सवाल का जवाब गलत था।
तीसरा सवाल था की “जेम्स वेब टेलीस्कोप ने सौरमंडल के बाहर Exoplanet को खोजा” लेकिन nasa के अनुसार यह जवाब गलत था और इस खबर से गूगल के शेयर में 8% (करीब $100 बिलियन) की गिरावट आ गई थी।
क्या होगा सर्च का भविष्य AI की वजह से
आने वाले समय में AI tool के वजह से इंटरनेट पर सर्च करना और भी आसान हो जाएगा इसमें सबसे अधिक फायदा यूजर को होगा क्योंकि सर्च करने के लिए उनका काम फास्ट होगा।
Microsoft, OpenAI और Google
Microsoft ने OpenAI कंपनी जिसने ChatGPT बनाया है उसमें $10 बिलियन का निवेश किया है। अब Microsoft ने अपने सर्च इंजन Bing में भी ChatGPT को इंटीग्रेट कर लिया है।
Microsoft, गूगल को सर्च इंजन की रेस में टक्कर देने के लिए OpenAI का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है और निवेश भी।
यह भी पढ़ें :
ChatGPT क्या है? Google को देगा टक्कर, फायदे, पैसे कैसे कमाएं
निष्कर्ष
Google Bard कुछ ही महीनों या फिर है हफ्तों में ही सामान्य लोगों के लिए भी उपलब्ध होगा इसलिए इसका असली उपयोग उसी समय हम जान पाएंगे।
Google Bard kya hai और कैसे काम करता है इसकी जानकारी होना सभी को जरूरी है ताकि सब लोग इसका इस्तेमाल अच्छे कर सकें और अपने सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकें।
हमें आशा है की यह ब्लॉग पोस्ट पढ़ने के बाद आपके सवाल गूगल बार्ड क्या है (What is Google Bard in hindi) इसका जवाब आपको आसानी से मिल गया होगा।
विकास तिवारी पिछले 3 सालों से पैसे कैसे कमाएं, बिज़नेस आइडियाज, और इंटरनेट से जुडी जानकारी आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। किसी भी टॉपिक को आसान भाषा में बताना इन्हें अच्छा लगता है।