आज के समय में गूगल पर हर महीने 90 हज़ार करोड़ से भी अधिक प्रश्नों को सर्च किया जाता है जो की इसे दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बनाता है और यहां पर काम करने वालों को सैलरी भी काफी अधिक मिलता है इसलिए लोग गूगल में जॉब करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं की google me job kaise paye तो आप सही जगह पर आये हैं क्यूंकि यह बताने के साथ ही की गूगल में जॉब कैसे पाएं मैं आपको गूगल में जॉब से जुड़े अन्य कई सवालों के जवाब भी दूंगा जैसे की गूगल में सैलरी कितनी है, किस प्रकार के जॉब है, इंडिया में ऑफिस कहाँ है इत्यादि।
गूगल में जॉब पाना हर किसी का सपना होता है लेकिन बहुत कम लोग को ही गूगल में काम करने का मौका पाते हैं। अगर आपके पास जरुरी टैलेंट है तो आप भी गूगल में जॉब पा सकते हैं। IIT वालों को यहाँ पर अधिकतम 1 करोड़ 60 लाख तक का पैकेज भी मिलता है।
तो चलिए बिना समय गवाएं यह जानते हैं की गूगल कंपनी में जॉब कैसे पाएं?
गूगल में जॉब कैसे पाएं? – Google Me Job Kaise Paye
गूगल में जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले आपको गूगल के बारे में बहुत कुछ पता होना चाहिए तो चलिए सबसे पहले गूगल के बारे में जरुरी चीज़ों को जान लेते हैं।
गूगल क्या है?
गूगल अमेरिका में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कम्पनीज में से एक है। इसके कई सारे प्रोडक्ट और सर्विस मौजूद हैं जैसे की सर्च इंजन, YouTube, Android, Play Store, Gmail, Chrome इत्यादि।
24 सितम्बर 1998 में सर्गे ब्रिन और लैरी पेज ने मिलकर गूगल का शुरुआत किया था। आज के समय में गूगल में 1,60,000 से भी अधिक एम्प्लाइज पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
गूगल कंपनी के CEO सुंदर पिचई हैं जो की भारतीय मूल के हैं। साल 2015 में Alphabet एक नयी कंपनी बनायी गयी जिसके अंदर गूगल के सभी प्रोडक्ट और सर्विसेज को रखा गया खुद गूगल को भी।
साल 2021 में गूगल ने $257.637 बिलियन का कमाई किया था जिसकी कीमत भारतीय रुपये में 20 लाख करोड़ से भी ज्यादा है।
गूगल में जॉब करने के लिए योग्यता
वैसे अगर आप गूगल में काम करना चाहते हैं तो आपके पास कोई डिग्री होना कोई जरुरी नहीं है बस आपके पास जरुरी टैलंट होना चाहिए। अगर आप गूगल में किसी छोटे स्तर पर काम करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 10th और 12th में PCM से पास होना चाहिए।
अगर आप गूगल में किसी टेक्नोलॉजी फील्ड जैसे की Engineer, Developer, Programmer या Product Manager में जॉब करना चाहते हैं तो आपके पास कंप्यूटर साइंस या IT में Bachelors की डिग्री होगी तो आपका काम आसान होगा लेकिन टैलेंट होना सबसे ज्यादा जरुरी है।
इसी के साथ आपके पास रीजनिंग की क्षमता होनी चाहिए और गणित के बारे में अच्छा खासा ज्ञान होना चाहिए। लेकिन अंत में बात वहीँ पर आती है की आपके पास जरुरी टैलंट होना चाहिए।
गूगल में जॉब इंटरव्यू का क्या प्रोसेस है?
अगर आप गूगल में जॉब करना चाहते हैं तो आपको उनके इंटरव्यू प्रोसेस के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। निचे आप गूगल के इंटरव्यू प्रोसेस को समझ सकते हैं।
गूगल में इंटरव्यू का प्रोसेस 4 चरण में होता है।
1) Online assessments: अपना रेज़्यूमे सबमिट करने के बाद, आपको एक संक्षिप्त ऑनलाइन assessment करने के लिए कहा जा सकता है, जैसे की कोडिंग क्विज़।
2) Short virtual chats: उसके बाद आपसे आमतौर पर फोन या वीडियो पर छोटी बातचीत होगी। virtual chats आम तौर पर एक रिक्रूटर के साथ और फिर हायरिंग मैनेजर के साथ होता है।
3) Project work: इस स्टेप में छोटे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कहते हैं, इसमें केस स्टडी, लेखन, कोड नमूने इत्यादि हो सकता है। इससे उन्हें यह समझने में मदद करता है कि आप कैसे सोचते हैं और समस्याओं का सामना कैसे करते हैं।
4) In-depth interviews: अंतिम स्टेप होता है इंटरव्यू, इसमें आमतौर पर एक दिन में 3-4 इंटरव्यू होता है।
गूगल में जॉब पाने के लिए गाइड
अगर आप गूगल में जॉब पाना चाहते हैं तो निचे बताये गए प्रोसेस को अच्छे से समझें।
जॉब प्रोफ़ाइल निश्चित करें: सबसे पहले आपको यह निर्णय करना होगा की आप गूगल में किस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं इसलिए सबसे पहले उसे सुनिश्चित कर लें।
Resume बनायें: अब आपको अपने रिज्यूमे को बना लेना है, उसमे आपको सब कुछ सही सही लिखना है और अपने सभी प्रोजेक्ट के बारे में मेंशन करना है।
Official वेबसाइट पर जाएँ: अब गूगल के करियर वाले official वेबसाइट पर जाएँ ताकि आप गूगल में जॉब के लिए अप्लाई कर सकें।
लोकेशन को चुनें: भारत में गूगल के 4 जगह ऑफिस हैं मुंबई, बैंगलोर, गुड़गांव, और हैदराबाद इसलिए आपको वेबसाइट पर अपने लोकेशन को चुनना है।
Jobs पर जाएँ: लोकेशन पर क्लिक करने के बाद आपको जॉब वाले ऑप्शन पर जाना है और अपने हिसाब से जॉब को सेलेक्ट करना है।
Apply करें: जॉब को सेलेक्ट करने के बाद अब आपको जॉब के लिए अप्लाई करना है और अपने सभी डिटेल्स को भरना है इसके साथ ही आपको अपने रिज्यूमे को भी अपलोड करना है।
इंटरव्यू दें: गूगल में जॉब अप्लाई करने के बाद अगर आपके पास इंटरव्यू का ऑफर आता है तो आपको इंटरव्यू देने जाना है उसके बाद उनके सभी प्रोसेस को पूरा करना है।
जॉब पाएं: अगर आपके इंटरव्यू के सारे राउंड्स क्लियर हो जाते हैं तो आपको गूगल की तरफ से एक ईमेल आएगा जिसमें आपको ऑफर लेटर मिलेगा और अब आप गूगल में जॉब करना शुरू कर सकते हैं।
ऊपर बताये गए सभी प्रोसेस को पूरा करने के बाद आप गूगल में नौकरी पा सकते हैं। गूगल में नौकरी मिलने के बाद आपको सभी सुख सुविधा तो मिल जाता है लेकिन आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है इसलिए सोच समझकर निर्णय लें।
गूगल के ऑफिसियल Products
अगर आप गूगल में जॉब करना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए की गूगल के किस प्रोडक्ट या सर्विस के लिए आप जॉब करना चाहते हैं इसलिए मैंने निचे गूगल के प्रोडक्ट्स और सर्विस के बारे में बताया है।
- YouTube: यूट्यूब एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जो को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है।
- Search: गूगल सर्च दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है।
- Chrome: क्रोम का इस्तेमाल इंटरनेट ब्राउज करने के लिए किया जाता है।
- Gmail: Gmail का इस्तेमाल ईमेल भेजने और पाने के लिए किया जाता है।
- Play Store: Play Store का इस्तेमाल Apps को डाउनलोड करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा गूगल के 50 से भी अधिक प्रोडक्ट और सर्विसेज हैं जिसका लिस्ट आप यहाँ देख सकते हैं : Google Products.
कर्मचारियों को गूगल में मिलने वाले फ़ायदे
गूगल में एम्प्लाइज को अच्छे खासे फायदे भी मिलते हैं जिसका लिस्ट मैंने निचे दिया है।
हेल्थ इन्शुरन्स: गूगल में काम करने वालों को हेल्थ इन्शुरन्स भी मिलता है। गूगल के पास डॉक्टर्स भी होते हैं जहां कर्मचारी अपना हेल्थ चेक करा सकता है।
Parental Leave: Parental Leave के तहत Google पिता को 6-सप्ताह की छुट्टी और माताओं को 18-सप्ताह की छुट्टी प्रदान करता है।
Flexibility: Google एक हाइब्रिड कार्य मॉडल का उपयोग करता है जो कर्मचारियों को हर सप्ताह दो वर्क फ्रॉम होम के दिन देता है। कंपनी प्रति वर्ष चार “work from any where” सप्ताह भी प्रदान करती है।
भोजन और नाश्ता: कंपनी के कार्यालय परिसरों में प्रदान किया जाने वाला निःशुल्क लंच Google के सबसे लोकप्रिय लाभों में से एक है। Google Office परिसरों में विभिन्न कैफ़े, रेस्तरां और अच्छी तरह से भंडारित सूक्ष्म रसोई हैं जो Googlers को निःशुल्क भोजन प्रदान करते हैं।
फिटनेस सुविधाएं: गूगल अपने कर्मचारियों के फिटनेस पर भी काफी ध्यान देता है इसलिए इनके ऑफिस में Gym, Pool और खेलने के लिए मैदान भी होते है।
गूगल में जॉब के लिए विभिन्न कैटेगरी
Google में जॉब के लिए इंटरव्यू देने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की गूगल में जॉब के कौनसे केटेगरी मौजूद हैं।
एडमिनिस्ट्रेशन
Google में इस प्रकार की नौकरियां बहुत ही आकर्षक हैं। Google में एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप सुसंगति रखने, जानकारी मैनेजमेंट, कार्यों को व्यवस्थित करने, टीम बनाने और मैनेजमेंट करने का काम करती है।
बिज़नेस ऑपरेशन
Google निस्संदेह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है और बिज़नेस ऑपरेशन के समूहों का यह कर्तव्य है कि वे अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया को चालू रखें।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और ऑपरेशन
Google में सभी प्रकार की नौकरियों में से, यह तकनीकी लोगों के लिए सबसे आम नौकरी है। Google में इस श्रेणी में बहुत सारे लोग हैं वे सभी Google डिज़ाइन, प्रोग्रामिंग और इंटरनेट उत्पादों के डेवलपमेंट का कार्यभार संभालते हैं।
Google Chrome, उनका वेब ब्राउज़िंग पैकेज, उनके सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया था। डिजाइनिंग के अलावा, वे Google डॉक्स, जीमेल और अन्य इंटरनेट उत्पादों को बनाए रखने और अपडेट करने जैसे अन्य कार्यों को समान रूप से करते हैं। जो लोग Google में विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं, वे Google AdWords को बनाने और अपडेट करने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
मार्केटिंग और कम्युनिकेशन
किसी भी संस्था में मार्केटिंग का बहुत महत्व होता है। Google में इस प्रकार की नौकरियों में लोग Google के सभी उत्पादों को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन माध्यमों से प्रचारित और मार्किट करने का काम करते हैं।
सेल्स और ग्राहक सहायता
ये लोग Google की मार्केटिंग इकाई का हिस्सा हैं लेकिन मुख्य रूप से ऐडवर्ड्स विज्ञापन नेटवर्क में शामिल हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके ग्राहकों को उनकी विज्ञापन संबंधी जरूरतों के लिए सहायता प्रदान की जाए।
प्रयोगकर्ता का अनुभव
लोगों के ये समूह यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार हैं कि उत्पाद उन आवश्यकताओं को पूरा करते हैं या नहीं जिनके लिए उन्हें बनाया गया था।
ऊपर बताये गए नौकरी के प्रकार के अलावा गूगल में और तरह के नौकरी के प्रकार है जैसे की सिक्योरिटी गार्ड, मेंटेनेंस, HR इत्यादि।
गूगल में सैलरी कितना है?
कर्मचारी के जॉब टाइटल और एक्सपीरियंस के हिसाब से सैलरी अलग अलग होता है। अगर औसतन देखा जाए तो गूगल में 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से सैलरी शुरू होता है और साल के 1 करोड़ 60 लाख रुपये तक जाता है।
जॉब टाइटल | रेंज | औसत |
---|---|---|
Software Engineer | ₹419k – ₹3m | ₹1,338,697 |
Senior Software Engineer | ₹754k – ₹3m | ₹1,802,721 |
Software Developer | ₹188k – ₹860k | ₹426,242 |
Data Scientist | ₹256k – ₹2m | ₹775,129 |
Applications Engineer | ₹713k – ₹3m | ₹1,554,732 |
Software Engineer / Developer / Programmer | ₹354k – ₹3m | ₹1,066,649 |
Technical Program Manager (TPM) | ₹922k – ₹3m | ₹2,125,830 |
यहां ₹100k मतलब ₹1 लाख & ₹1m मतलब ₹10 लाख
गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?
अगर 0 से 9 साल के एक्सपीरियंस वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी की बात करें तो 1 लाख प्रति महीना से 5 लाख प्रति महीना के बीच में होती है।
गूगल में जॉब करने के लिए कंप्यूटर की जानकारी आना जरूरी है या नहीं?
आप जहां भी काम करते हैं, आपको बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान की आवश्यकता होगी। यहां तक कि रिसेप्शन पर बैठे व्यक्ति या डेटा एंट्री ऑपरेटर को भी कंप्यूटर का कुछ ज्ञान होना चाहिए लेकिन यह बहुत ही बुनियादी है।
अगर आप टेक्नोलॉजी से जुड़ा नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास कंप्यूटर में Bachelors की डिग्री या फिर कंप्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग, और कोडिंग का ज्ञान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें :
New गूगल अकाउंट कैसे बनायें? सबसे आसान तरीका
Google Pay पर अकाउंट कैसे बनायें? Step-by-Step
गूगल में जॉब करने के लिए आपके पास अच्छा टैलेंट, सोचकर डिसिशन लेने के क्षमता, और इंग्लिश आना चाहिए। गूगल में काम करने में आपको पैसा और सुख तो बहुत मिलेगा लेकिन काम का दबाव भी उतना ही अधिक रहता है।
हमें आशा है की इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके सवाल google me job kaise paye इसका जवाब आपको आसानी से मिल गया होगा।
FAQ
Ans: अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना अनिवार्य नहीं है लेकिन यह आवश्यक है कि आप लोगों से कम्यूनिकेट करने के लिए पर्याप्त अंग्रेजी सीखें। अंग्रेजी एक universal भाषा है और इसलिए गूगल जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम करने के लिए बुनियादी स्तर की अंग्रेजी जानना जरूरी है।
Ans: गूगल में ऐसे लोग काम नहीं करते हैं जिन्होंने बिलकुल भी पढाई नहीं किया है इसलिए जो भी गूगल में काम करना चाहता है उसके पास जरुरी फील्ड का टैलेंट होना चाहिए।
Ans: गूगल में इंटरव्यू के 3 से 4 राउंड होते हैं।
Ans: वर्तमान में भारत में मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और गुड़गांव में Google के चार ऑफिस हैं।
विकास तिवारी पिछले 3 सालों से पैसे कैसे कमाएं, बिज़नेस आइडियाज, और इंटरनेट से जुडी जानकारी आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। किसी भी टॉपिक को आसान भाषा में बताना इन्हें अच्छा लगता है।