8 Planets Name in Hindi & English, सभी ग्रहों के नाम (2023)

हमारा सौरमंडल विशाल ग्रहों से लेकर छोटे ग्रह और सूर्य का एक समूह है। हमारा सौरमंडल 287.46 अरब किलोमीटर के व्यास में फैला हुआ है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम सौरमंडल (solar system) में मौजूद all planets name in hindi के बारे में जानने वाले हैं। 

बृहस्पति ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और बुध ग्रह सबसे छोटा है। सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं –  बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल नाम के चार स्थलीय ग्रह, बृहस्पति और शनि नाम के दो गैस दिग्गज, और यूरेनस और नेपच्यून नाम के दो बर्फीले ग्रह और सभी ग्रहों के कुल 146 चन्द्रमा हैं। 

सौरमंडल के सभी ग्रहों के नाम – Planets Name in Hindi 

सौरमंडल के सभी ग्रहों को जानने से पहले हमें solar system in hindi समझना होगा इसलिए चलिए सबसे पहले यह जानते हैं की सौरमंडल क्या होता है। 

सौरमंडल किसे कहते हैं? – Solar System in Hindi

आकाशगंगा में सूर्य और उसके चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, चंद्रमाओं, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतु और उल्कापिंड सहित कई छोटी वस्तुएं भी शामिल हैं जिसे हम सौरमंडल (solar system) कहते हैं।

सौरमंडल का केंद्र सूर्य है और सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा एक दूसरे से बंधे हुए होते हैं। सौरमंडल में कुल आठ ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून हैं और उनके 172 ज्ञात उपग्रह, पाँच बौने ग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं। हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मण्डल को मिलाकर हमारा सौर मण्डल बनता है। 

सौरमंडल, आकाशगंगा के केंद्र से लगभग 26,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण लगभग 4.5 अरब वर्ष पहले धूल और गैस के एक बादल से हुआ था जो अपने ही गुरुत्वाकर्षण के कारण ढह गया था, ग्रहों का निर्माण गैस और धूल की डिस्क से हुआ जो प्राथमिक सूर्य को घेरे हुए थी।

planets name in hindi

यहां सौरमंडल के बारे में कुछ अधिक जानकारी दिए गए हैं।

  • सौर मंडल एक आकर्षक जगह है, सौरमंडल के बारे में ऐसे कई रहस्य हैं जिन्हें कई वैज्ञानिकों ने सुलझा नहीं पाया है।
  • हमारे सौरमंडल में ग्रह एक ही दिशा में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, और वे सभी लगभग गोलाकार कक्षाओं में परिक्रमा करते हैं। इसमें कई क्षुद्रग्रह भी शामिल हैं, जिसे चट्टानी पिंड कहा जाता है जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
  • सभी ग्रहों को सूर्य के चक्कर काटने में अलग अलग समय लगता है क्योंकि कुछ ग्रह सूरज के काफी ज्यादा करीब है उसे सूरज के चक्कर काटने में कम समय लगता है और जो ग्रह सूरज से जितना ज्यादा दूर होगा उसे सूरज के चक्कर काटने में उतना ज्यादा समय लगेगा।
  • इस विशाल अंतरिक्ष में हमारा सौरमंडल मात्र एक तिनके के बराबर है पूरे ब्रह्मांड में सूर्य की तरफ कई छोटे बड़े तारे और कई ग्रह भी हैं लेकिन वर्तमान में वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी के सिवा किसी और अन्य ग्रह पर जीवन कि खोज नही कर पाएं हैं। लेकिन उनका ऐसा मानना है कि पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा कहीं ना कहीं जीवन जरूर संभव है।

सौरमंडल की उत्पत्ति कैसे हुई थी?

हमारे सौर्यमंडल कि उम्र लगभग 4.571 अरब साल के आस पास माना गया है। वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा कहा गया है कि लगभग 5 अरब साल पहले “नेब्युला” नामक एक गैस में बड़ा विस्फोट हुआ था जिसके कारण इसके अंदर कि सामग्री अंतरिक्ष में फ़ैल गई और चारों ओर घूमने लगी उसके बाद गुरुत्वाकर्षण के कारण कण आपस में जुड़ गए और जिससे ग्रह आदि का निर्माण शुरू हो गया, सौर्यमंडल में सूर्य, ग्रहों और पदार्थों का निर्माण हुआ। फिर सभी ग्रह गुरुत्वाकर्षण के कारण सूर्य के आस पास घूमने लगे।

8 ग्रहों के नाम – 8 Planets name in hindi 

तो चलिए अब जानते हैं की सौरमंडल में कितने ग्रह हैं और उन सभी ग्रहों का नाम क्या है तो अगर आप ये जानना चाहते हैं तो यहां पर दी हुई जानकारी को ध्यान से पढ़े।

ग्रहों के नाम हिंदी – अंग्रेजी में

बुधMercury 
शुक्र Venus
पृथ्वी Earth
मंगल Mars
बृहस्पति Jupiter
शनि Saturn
अरुण Uranus
वरुणNeptune
all planets name in hindi

आगे हम आपको इन सभी ग्रहों के बारे में बताएंगे, 8 ग्रहों की दूरी सूरज से कितने दूरी पे है, इनका तापमान कितना होता है, वातावरण कैसा है और किस ग्रह को सूर्य के चक्कर काटने में कितना समय लगता है। तो चलिए इन सभी ग्रहों के बारे में चर्चा किए जाए।

बुध ग्रह (Mercury) 

mercury in hindi
  • बुध ग्रह एक चट्टानी ग्रह हैं जो कि हमारी सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। 
  • यह ग्रह लगभग 70% धातु और 30% सिलिकेट और अन्य पदार्थों से मिलकर बना हुआ है। 
  • इसका वजन 3.285 × 10^23 किलोग्राम है। 
  • ये ग्रह सूर्य के सबसे पास है इसलिए यहां का तापमान 180°C से 430°C तक गर्म होता है ज्यादा गर्मी होने के वजह से Mercury का गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ही कम है। 
  • यहाँ का वातावरण भी कभी स्थिर नही रहता, हमेशा बदलता रहता है इस ग्रह पर वायुमंडल ना के बराबर है इसलिए इस ग्रह पर जीवन जीना संभव नही है।
  • बुध ग्रह सूर्य के सबसे करीब होने के कारण अपना एक चक्कर मात्र 88 दिन में ही पूरा कर लेता है। 
  • यह ग्रह 47.87 किमी प्रति सेकंड की गति से सूर्य कि परिक्रमा करता है। 
  • इसका क्षेत्रफल लगभग 7.48 करोड़ वर्ग किलोमीटर (74800000 square km) है और इसका पलायन वेग 4.25 km/s है। 
  • बुध ग्रह को दोपहर में नही देखा जा सकता लेक़िन इसे सूर्यास्त और सूर्योदय के समय में देखा जा सकता है। 
  • बुध ग्रह कि पृथ्वी से दूरी 185.26 मिलियन किलोमीटर और सूर्य से दूरी 68.409 मिलियन किलोमीटर है। 

शुक्र ग्रह (Venus)

venus planet in hindi
  • शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरा सबसे निकट ग्रह है। 
  • वैज्ञानिकों के खोज के अनुसार शुक्र ग्रह एक केंद्रीय लौह कोर, चट्टानी मेटल और सिलीकेट क्रस्ट से मिलकर बना हुआ है। 
  • इसका वजन 4.867 × 10^24 किलोग्राम है। 
  • यहां का तापमान 735 K (462°C, 863°F) रहता है इसलिए शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है जो कि धातु को भी पिघला सकता है। 
  • शुक्र को ग्रहों की रानी कहा गया है। 
  • बहुत ज्यादा तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड गैस की वजह से शुक्र ग्रह पर जीवन जीने की संभावना बहुत ही कम है। 
  • शुक्र का आकार और घनत्व करीब-करीब पृथ्वी जैसा ही है इसका गुरुत्वाकर्षण भी पृथ्वी जितना है।
  • यह ग्रह चंद्रमा के बाद रात के समय आकाश में सबसे ज्यादा चमकीला रहता है। 
  • इस ग्रह को पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है क्योंकि वीनस का द्रव्यमान और आकार लगभग पृथ्वी के बराबर ही है। 
  • वीनस ग्रह को ये नाम प्रेम और सुंदरता की देवी (रोमन देवी) के नाम पर दिया गया है।
  • शुक्र ग्रह सूर्य के सबसे दूसरे करीब होने के कारण अपना एक चक्कर 225 दिन में ही पूरा करता है।
  • यह ग्रह करीबन 0.72 एयू (10,80,00,000 किमी) की एक औसत दूरी पर सूर्य की परिक्रमा करता है। 
  • इसका क्षेत्रफल लगभग 460,234,317 वर्ग किलोमीटर है। 
  • पृथ्वी के आकाश में ये हमेशा सूर्य के करीब दिखाई देता है, या फिर “सुबह का तारा” या “शाम का तारा” के रूप में दिखाई देता है। 
  • ये तारा इतना चमकीला होता है कि इसे पृथ्वी से दिन के समय में देखा जा सकता है। 
  • शुक्र ग्रह कि सूर्य से दूरी 6.72 करोड़ मील और पृथ्वी से 2.6 करोड़ मील दूर है।

पृथ्वी (Earth)

earth planet in hindi
  • इस ग्रह के बारे में तो सभी जानते ही होंगे कि इसको धरती, पृथ्वी जैसे नामों से भी जाना जाता है। 
  • इसको नीला ग्रह भी कहा जाता है। पृथ्वी, सूर्य के करीब होने में तीसरे स्थान पर है। 
  • सौरमंडल में केवल पृथ्वी पर ही जीवन है। 
  • इसकी आयु करीब 4.543 अरब वर्ष है। 
  • यह ज्यादातर लोहे (32.1%), ऑक्सीजन (30.1%), सिलिकॉन (15.1%), मैग्नीशियम (13.9%), और अन्य पदार्थों से मिलकर बना हुआ है। 
  • पृथ्वी का वजन 5.972 × 10^24 किलोग्राम है।
  • इसका औसत तापमान 57.2 डिग्री फॉरेनहाइट (14 डिग्री C) है। 
  • पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह बहुत कठोर है क्योंकि यह पत्थरों और मिट्टी से मिलकर बनी है। 
  • इसकी सतह पर विशाल पर्वत, द्वीप, समुद्र, और नदियां जैसी बहुत ही सुंदर प्राकृतिक और सुंदर संरचनाएं हैं।
  • यह एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां का वातावरण और मौसम हमेशा बदलता रहता है। 
  • बेहतर जलवायु और समय-समय पर मौसम बदलते रहने के कारण यहां पर जीवन जीना संभव है। 
  • पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 365 दिन लगते हैं। 
  • पृथ्वी को अपना एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे (1 दिन) का समय लगता है।
  • पूरी पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। 
  • इस ग्रह कि सूर्य से दूरी 15 करोड़ किलोमीटर है। 
  • पृथ्वी का केवल एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जिसको हम चंद्रमा के नाम से जानते हैं। 
  • चंद्रमा से इसकी औसत दूरी 384000 किलोमीटर है।

मंगल ग्रह (Mars)

mars in hindi
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। 
  • सौरमंडल में मंगल सूर्य से चौथे नंबर पर है। आयरन ऑक्साइड के कारण इसका रंग लाल है। 
  • इसका वजन 6.39 × 10^23 किलोग्राम है। 
  • मंगल ग्रह वास्तव में बहुत ज्यादा ठंडा है। 
  • मंगल, सूर्य से लगभग 25 करोड़ किलोमीटर दूर है इसका मतलब यह है कि इसे गर्म रखने के लिए बहुत कम रोशनी और गर्मी मिलती है। 
  • मंगल ग्रह पर औसत तापमान लगभग -81 डिग्री फारेनहाइट है। 
  • गर्मियों में मंगल ग्रह का सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि सर्दियों में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
  • मंगल के पास दो चांद है एक का नाम ‘फोबोस’ है, जिसका व्यास 13.8 मील है और दूसरा ‘डेमियोस’ जिसका व्यास 7.8 मील है।
  • इस ग्रह को रात के समय में आंखों से देखा जा सकता है। 
  • जहां धरती सूरज का पूरा चक्कर 365 दिनों में लगाती हैं, वहीं मंगल ग्रह 687 दिन लेता है यही वजह है कि मंगल ग्रह का एक साल 687 दिनों का होता है।
  • मंगल और धरती दोनों ही चार परतों से मिलकर बने हुए हैं पहली पर्पटी यानी क्रस्ट जो लौह वाले बसाल्टिक पत्थरों से बना है दूसरा मैंटल, जो सिलिकेट पत्थरों से बना है तीसरे और चौथे हैं बाहरी और आंतरिक कोर। 
  • अध्ययन के मुताबिक मंगल ग्रह पर शुरुआती दौर में कभी जीवन था, लेकिन आज मंगल की सतह बेहद ठंडी, और कमजोर वातावरण होने के कारण यहां जीवन जीने की संभावना नहीं है।

बृहस्पति ग्रह (Jupiter)

jupiter in hindi
  • बृहस्पति ग्रह को “लाल आंख” भी कहा जाता है।
  • सूर्य से दूरी के मामले में यह ग्रह पांचवें स्थान पर आता है।
  • बृहस्पति ग्रह पर बादल नारंगी और भूरे रंग के होते हैं क्योंकि यह अमोनिया क्रिस्टल और अमोनियम हाइड्रो सल्फाइट के गैस से बने होते हैं।
  • इसका एक दिन बाकी सभी ग्रहों से छोटा होता है, ये 9 घंटे 55 मिनट में अपना एक चक्कर पूरा कर लेता है। इतनी ज्यादा तेजी से घूमने के कारण ये थोड़ा चपटा नज़र आता है। 
  • बृहस्पति ग्रह 90% हाइड्रोजन और 10% हीलियम और थोड़े मात्रा में मिथेन, पानी, अमोनिया, और चट्टानी कणों से मिलकर बना हुआ है।
  • सौरमंडल के सभी अन्य ग्रहों के कुल द्रव्यमान का 2.5 गुना है और यू पृथ्वी से 317 गुना से कुछ अधिक है।
  • इसका वजन 1.898 × 10^27 किलोग्राम है।
  • बृहस्पति की संरचना सूर्य के समान हुई है अधिकतर हाइड्रोजन और हीलियम से।
  • बृहस्पति एक ठंडा ग्रह है वहां का तापमान लगभग -148 डिग्री सेल्सियस रहता है।
  • यह अपने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के कारण सौरमंडल के अन्य सभी ग्रहों को बाहरी उल्काओं के हमले से बचाए रखता है उसे अपनी तरफ खींच लेता है इसलिए इस ग्रह को सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर कहा गया है। 
  • इस ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 77 करोड़ किलोमीटर है।
  • बृहस्पति को सूर्य की परिक्रमा करने में 4333 दिन लगते हैं। 
  • इस ग्रह पर ठंडा वातावरण और तेज हवाएं चलना साधारण है जिसकी वजह से ग्रह का मौसम तूफान जैसा रहता है। इन्हीं सब के कारण यहां जीवन जीना संभव नहीं है।

शनि ग्रह (Saturn)

saturn in hindi
  • शनि सूर्य से दूरी के मामले में ग्रह छठे स्थान पर आता है।
  • यह ग्रह बृहस्पति के बाद सौरमंडल में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। 
  • शनि के अंदर का भाग सिलिकॉन और ऑक्सीजन यौगिकों के कोर से बना हुआ है।
  • बृहस्पति की तरह शनि भी ज्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम से मिलकर बना है।
  • इसका कोर धात्विक हाइड्रोजन की एक गहरी परत, तरल हाइड्रोजन और तरल हीलियम की एक मध्यवर्ती परत जो अंत में, एक गैसीय बाहरी परत से घिरा हुआ है।
  • ऊपरी वायुमंडल में अमोनिया क्रिस्टल के कारण शनि का रंग हल्का पीला होता है। 
  • शनि को सूरज का एक चक्कर लगाने में 10,579 दिन लगते हैं।
  • शनि के केंद्र में लोहे और निकल जैसी धातुओं का एक घना कोर है जो चट्टानी सामग्री से घिरा हुआ है और अन्य यौगिक तीव्र दबाव और गर्मी से ये जम गए हैं।
  • इसका वजन 5.683 × 10^26 किलोग्राम है।
  • शनि ग्रह का तापमान -288 डिग्री फ़ारेनहाइट (माइनस 178 डिग्री सेल्सियस) है।
  • बृहस्पति ग्रह की तरह इस ग्रह में बादलों की परतें हैं जिनमें अमोनिया बर्फ के क्रिस्टल शामिल हैं दूसरी और शनि के बादल बृहस्पति के बादलों की तुलना में बहुत अधिक ठंडे होते हैं।
  • इसमें 96.3% आणविक हाइड्रोजन और 3.25% हीलियम गैस होती है और -220°F (-140°C) तक ठंडी होती है।
  • इसका क्षेत्रफल लगभग 42.7 billion km² है।
  • शनि ग्रह के ऊपरी वायुमंडल पर ज्यादा बर्फीली बारिश के साथ ही उसे गर्म भी कर रही है।
  • इस ग्रह पर भी गैस का मिश्रण है ऐसे में यहां पर भी जीवन जीना संभव नहीं है। 
  • शनि ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 1.4 अरब किलोमीटर है।
  • यह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह हैं।
  • शनि ग्रह हमारे पृथ्वी से लगभग 1.2 अरब किलोमीटर दूर है।

अरुण ग्रह (Uranus)

uranus in hindi
  • अरुण ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में ग्रह सातवें स्थान पर आता है।
  • अरुण ग्रह को हरा ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस ग्रह पर मीथेन गैस के बादल पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका रंग हरा दिखाई पड़ता है। 
  • अरुण ग्रह अपना एक चक्कर 17 घंटे और 14 मिनट में पूरा करता है।
  • यह ग्रह पृथ्वी समेत बाकी सभी अन्य ग्रहों से उलटे दिशा में सूर्य के एक चक्कर लगाता है। जबकि पृथ्वी और बाकी सभी ग्रह पश्चिमी से पूर्व कि ओर घूमते हैं। 
  • यूरेनस ग्रह को ‘ice giant‘ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह ग्रह विभिन्न तरह की बर्फ से बना हुआ है।
  • यह चट्टानों, हाइड्रोजन और थोड़ी मात्रा में हीलियम के बना हुआ है।
  • इसके वातावरण में 83% हाइड्रोजन, 15% हीलियम, और 2% मिथेन है।
  • इसके वायुमंडल का औसतन तापमान -224°C है।
  • इसका वजन 8.681 × 10^25 किलोग्राम है। 
  • इस ग्रह का रंग नीला और हरा दिखाई देता है।
  • यूरेनस ग्रह का गुरुत्वाकर्षण 8.69 m/s² (29.4 ft./s²) है। 
  • यह ग्रह बहुत ही ठंडा है इसलिए यहां पर जीवन जीना संभव नही है। 
  • अरुण ग्रह 30,587 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता हैं। 
  • इसका पलायन वेग 21.3 km/s है।
  • इसकी सूर्य से औसत दूरी लगभग 2,872,500,000 किलोमीटर और पृथ्वी से औसत दूरी लगभग से 3.0414 बिलियन किलोमीटर है।

वरुण ग्रह (Neptune)

neptune in hindi
  • वरुण ग्रह सूर्य से दूरी के मामले में आठवें स्थान पर आता है।
  • वरुण ग्रह को पहली बार 23 सितंबर, 1846 को दूरबीन से देखा गया था तभी से इसका नाम नेपच्यून रख दिया गया।
  • वरुण ग्रह प्राचीन रोमन धर्म में समुद्र के देवता थे इसलिए इस ग्रह को हिंदी में वरुण कहा जाता है। 
  • वरुण ग्रह को हरे रंग का ग्रह कहा जाता है, क्योंकि इसमें हाइड्रोजन गैस और कुछ मात्रा में मीथेन गैस पाई जाती है।
  • ये हमारे सौरमंडल में अंतिम ग्रह है।
  • यह 60,185 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।
  • वरुण ग्रह पर सूर्य की रौशनी पहुंचने में 248 मिनट का समय लगता है।
  • इसका द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना में 17 गुना अधिक है। 
  • इस ग्रह को गैस दानव भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें मिट्टी-पत्थर के बजाय अधिकतर गैस है इनका आकार बहुत ही विशाल है।
  • ये ग्रह मुख्य रूप से अलग-अलग तरह की बर्फ जैसे पानी, अमोनिया और मीथेन से मिलकर बने हैं।
  • वरुण ग्रह हमारे सौर मंडल का दूसरा नीला ग्रह है।
  • जिसकी खोज 175 साल पहले 23-24 सितंबर, 1846 को हुई थी।
  • इसे अरुण (यूरेनस) के जुड़वा के रूप में जाना जाता है।
  • इसका सतह क्षेत्र 7.618 बिलियन किमी² है।
  • वरुण ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल 11.15 m/s² (36.58 ft./s²) है।
  • इसका वजन 1.024 × 10^26 किलोग्राम है।
  • सूर्य से इतना दूर होने पर वरुण ग्रह का मौसम बहुत ठंडा है।
  • यह ग्रह सूर्य के प्रकाश का केवल 40 प्रतिशत ही प्राप्त कर पाता है, इसलिए यहां का तापमान -218 डिग्री सेल्सियस या 55 केल्विन तक गिर सकता है।
  • यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है।
  • इसके वातावरण में ना ऑक्सिजन है और ना ही यहां पर ठोस जमीन है जिसके कारण यहां पर जीवन जीना संभव नही है। 
  • वरुण ग्रह की सूर्य से दूरी लगभग 4.50 अरब किलोमीटर है।
  • यह पृथ्वी के मुकाबले सूर्य से लगभग तीस गुना ज्यादा दूर है, जिससे यह सूर्य की एक परिक्रमा 164.79 सालों या लगभग 165 सालों में लगा पाता है।

यह भी पढ़ें :

2023 में रोज ₹500 कैसे कमाए? 

निष्कर्ष 

अभी तक तो आप हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के नाम जान गए होंगे। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आप ऊपर बताये गए planets name in hindi का लिस्ट बना सकते हैं और सभी ग्रहों की जरुरी जानकारी याद रख सकते हैं। 

कुछ साल पहले तक हमारे सौरमंडल में प्लूटो को मिलाकर 9 ग्रह थें लेकिन कई कारणों के वजह से इसे ग्रह के लिस्ट से बाहर कर दिया गया इसलिए अब केवल 8 ग्रह हैं। 

हमें आशा है की यह ब्लॉग पोस्ट पढ़ने के बाद आपके सवाल all 8 planets name in hindi इसका जवाब आपको आसानी से मिल गया होगा। अगर आपको इस पोस्ट से कुछ जानकारी मिली है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें। 

FAQ 

Q: सौरमंडल में कितने ग्रह है और उनका नाम क्या हैं?

Ans: सौरमंडल में आठ ग्रह हैं और उन ग्रहों का नाम मंगल, बुध, शुक्र, शनि, पृथ्वी, बृहस्पति, यूरेनस और नेपच्यून है।

Q: सौरमंडल में सूर्य के सबसे पास कौन सा ग्रह है?

Ans: बुध ग्रह सौरमंडल में सूर्य के सबसे पास है यह सूर्य से लगभग 36 मिलियन मील (58 मिलियन किलोमीटर) दूर है।

Q: सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह का नाम क्या है?

Ans: बृहस्पति (Jupiter) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

Q: ग्रहों का राजा और रानी कौन है?

Ans: राजा जुपिटर और रानी शुक्र है।

Q: सबसे अधिक ठंडा ग्रह कौन सा है?

Ans: वरुण सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है।

Q: पृथ्वी से सबसे दूर ग्रह कौन सा है?

Ans: वरुण ग्रह पृथ्वी से सबसे दूर ग्रह है।

Q: किस ग्रह के पास सबसे अधिक चंद्रमा है?

Ans: हमारे सौरमंडल में सबसे अधिक चंद्रमा बृहस्पति ग्रह के पास हैं इस ग्रह के पास 79 चंद्रमाओं कि पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Comment